{"_id":"59e258604f1c1b9e678b5cb4","slug":"81508005984-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर चौथे दिन सुचारू हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर चौथे दिन सुचारू हुआ आवागमन
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार की रात गड्ढों में फंसे ट्रकों को हटवाए जाने के बाद शनिवार से गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। खास बात यह रही कि आवागमन सुचारु होने के बाद मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन नहीं दिखाई दिया। इसको लेकर लोगों में चर्चा होती रही कि कहीं पुलिस ने रूट डायवर्जन तो नहीं कर दिया। जबकि उपजिलाधिकारी ने कहा कि न तो रूट डायवर्जन किया गया था और न ही वाहनों के संचालन पर पुलिस ने ही रोक लगाई थी।
राष्ट्रीय राजमार्ग 24 गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा मार्ग की दशा वर्षों से खस्ताहाल है। राघोपुर, ताजपुर, मंझरिया, जगदीशपुर आदि गांव के पास तो मार्ग का पूरा स्वरूप ही बदल गया है। पिच के नाम पर पानी और कीचड़ के बीच मिट्टी और गिट्टी दिखाई दे रही है। कहीं-कहीं तीन फीट तक गड्ढा बन गया है। गड्ढों के पास आते ही ट्रक चालक अचानक ब्रेक लगाकर वाहन को खड़ा कर देते हैं और सोचने लगते है कि कैसे निकलें। धीमी रफ्तार में वाहनों को निकालते हैं। बावजूद इसके अधिकांश वह गड्ढों में फंसकर अन्य वाहनों की रफ्तार को भी रोक देते हैं। राघोपुर, ताजपुर, मंझरिया गांव के पास लगातार ट्रकों के फंसने का सिलसिला बना था। इसकी वजह से चार दिनों से मार्ग पर आवागमन में अवरोध बना हुआ था। एक तरफ से किसी तरह छोटे और बड़े वाहन निकल रहे थे। शुक्रवार की रात पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर फंसे ट्रकों को मार्ग से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। खास बात रही कि आवागमन सुचारु होने के बाद मार्ग पर कोई भी बड़े वाहन नजर नहीं आए। इससे लोगों में इस बात की चर्चा होेने लगी कि लगता है कि प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया है या फिर पुलिस ने वाहनों को रोक रखा है। लोगों की चर्चाओं में यह बात भी शामिल रही कि शायद इस मार्ग पर बार-बार जाम लगने की वजह से ट्रक चालकों ने अब दूसरे मार्ग का सहारा लेने का मन बना लिया हो। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोई रूट डायवर्जन नहीं किया गया है और न ही किसी ट्रक को कहीं रोका गया है। सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है। जल्द ही गड्ढों को भरवा दिया जाएगा।