फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कर्मचारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

कर्मचारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 14 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से मुलाकात किया। बाराचवर एवं कामिसाबाद ब्लाक में कर्मचारियों से मारपीट करने एवं राजकीय कार्य में व्यवधान डालने वाले नामजद आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने बताया कि बाराचवर ब्लाक में बीते चार सितंबर को लेखा सहायक आलोक कुमार श्रीवास्तव के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णकांत उर्फ नागा सिंह ने खंड विकास अधिकारी एवं समस्त कर्मचारियों के साथ सरेआम मारपीट की। इसकी रिपोर्ट बरेसर थाना में दर्ज हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा के साथ भय का माहौल है। जिलाध्यक्ष ने कर्मचारियों को व्यापक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव, अनंत सिंह, सुभाष सिंह, नीतेश सिंह, विनय दुबे, अजीत पांडेय, अनंत सिंह, सुनील सिंह, चंद्रिका यादव, विरेंद्र यादव, सुमित सिंह, कृष्णकांत भारती, मुकेश चौरसिया, रामेश्वर गुप्ता, संतोष कुमार यादव, सुनील कुमार मौर्या, विनित राय, मधुसूदन लाल, विजय पाल, पवन वर्मा, केदार यादव, विनोद कुमार, सुभाष पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed