फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त

प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त

Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेता छात्रों के साथ धरना पर बैठे थे। तीसरे गुरुवार को धरनास्थल पर पहुंचे प्राचार्य डा.शशिकांत राय ने छात्रों से वार्ता करते हुए मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

फीस वृद्धि सहित अन्य मांगों लेकर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने छात्रों के साथ सरजू पांडेय पार्क में बुधवार से धरना प्रारंभ किया था। छात्रों की मांग थी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। तीसरे दिन गुरुवार को प्राचार्य डा. शशिकांत राय धरनास्थल पर पहुंचे। धरनारत छात्रों ने प्राचार्य को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। प्राचार्य ने छात्रों से वार्ता करते हुए मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाते हुए 14 अगस्त तक का समय मांगा। इस छात्र नेता दिनेश कुमार राय ने कहा कि अगर निर्धारित समय तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छात्र आमरमण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। प्राचार्य ने मांगों को पूरा करने की बात कहते हुए छात्र नेता दिनेश राय को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इस अवसर पर डा. देवप्रकाश राय, रवि राय, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक राय, राहुल राय, पुष्पेंद्र उपाध्याय, कन्हैया चौरसिया, इस्तखार खां, बड़क राय, बंटी, ओमकार, बिट्टू, चंदन, प्रशांत, सोनू, दिवाकर आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed