{"_id":"5970ed064f1c1bc27f8b46cf","slug":"81500572934-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचा बाइक सवार
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज गेट के सामने गुरुवार को पीछे से आ रही एक निजी स्कूली वाहन ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया। घटना में बाइक के पीछे बैठा युवक कुचल गया। संयोग रहा कि घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद वहां मौजूद स्नातकोत्तर के छात्र नेताओं और छात्रों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह से निजी वाहन में फंसे बाइक के पहिए को निकाला। तब जाकर बाइक सवार ने राहत की सांस ली।
महाराजगंज की ओर से आ रही एक निजी स्कूली वाहन आगे चल रहे बाइक को महाविद्यालय गेट के सामने पीछे से धक्का मार दी। घटना में बाइक का पिछला हिस्सा वाहन में फंस गया और बाइक सवार भी मौके पर गिर पड़ा। यह देख वहां मौजूद छात्रों की भीड़ जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों ने वाहन में फंसे बाइक के पहिए को बाहर निकाला। निजी स्कूल के वाहन की रफ्तार कम होने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। जबकि किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर मौजूद छात्रों ने निजी स्कूल वाहन के चालक को धीमी रफ्तार से वाहन चलाने की नसीहत देकर छोड़ दिया। उधर बाइक सवार काफी देर बाद अपनी बाइक से गंतव्य के लिए रवाना हो गया। संयोग ही रहा कि घटना में बाइक सवार बच गया।