{"_id":"6a91d42c09f1fbf39703fb12","slug":"women-traveled-for-free-while-standing-in-roadways-buses-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-159118-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महिलाओं ने रोडवेज की बसों में खड़े होकर किया मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महिलाओं ने रोडवेज की बसों में खड़े होकर किया मुफ्त सफर
विज्ञापन
सीट न मिलने के कारण रोडवेज डिपो की बस में खड़े यात्री-संवाद
गाजीपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव अधिक देखा गया। रोडवेज डिपो की ज्यादातर बसें ठसाठस भरी रहीं। सामान्य दिनों की अपेक्षा रोडवेज बसों में अधिक भीड़ होने के पीछे दो कारण रहे। पहला रक्षाबंधन पर्व का होना, तो दूसरा महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा दिए जाना।
इन कारणों से सुबह पांच बजे से ही यात्री रोडवेज डिपो पहुंचना शुरू कर दिए थे। इनमें महिला यात्रियों की संख्या अधिक देखी गई। रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का लाभ उठाने के लिए महिला यात्रियों व उनके सहयात्रियों ने प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना उचित नहीं समझा। प्राइवेट वाहनों से सफर करने के एवज में उनको किराये का भुगतान करना पड़ता, दूसरे उसमें सुरक्षा की भी कोई गारंटी नहीं होती है। ज्यादातर प्राइवेट वाहन डग्गामार होते हैं। साथ ही मनमाना किराया भी वसूलते हैं।
ऐसे में महिला यात्रियों की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर यात्रा के लिए रोडवेज बसों को प्राथमिकता दी गई। इस दौरान बनारस, आजमगढ़, मऊ व गोरखपुर जाने वाली बसों में ज्यादा भीड़ देखी गई।