फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   80 active members of Mukhtar gang on police radar

पुलिस के रडार पर मुख्तार गिरोह के 80 सक्रिय सदस्य

Sun, 24 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
80 active members of Mukhtar gang on police radar
जिले से माफियाराज और संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए पुलिस महकमे से कमर कस ली है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने कार्यभार संभालने के साथ ही कई वर्ष से कार्रवाई की बाट जोह रही फाइलों को खोल दिया। वर्तमान में मुख्तार गिरोह के करीब 80 सक्रिय सदस्य इस समय पुलिस रडार पर है। कार्रवाईयों के लिए सूची तैयार है। वर्ष 2007 में मुहम्मदाबाद कोतवाली में सांसद अफजाल अंसारी पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके तहत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस टीम द्वारा संगठित अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना और सक्रिय सदस्यों के अलावा नकल माफियाओं और गैंगेस्टर एक्ट के वांछितों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की अब तक जहां 65 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है, वहीं गैंग के सक्रिय सदस्यों की 109 करोड़ की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करा दिया गया है। ऐसे में अब पुलिस ने गिरोह के 80 लोगों की सूची तैयार कर ली है, जिनके खिलाफ कार्रवाईयां होंगी।
विज्ञापन

जनपद का प्रभार संभाले करीब अभी 20 ही दिन हुए कि एसपी रोहन पी बोत्रे द्वारा अब तक नकल माफियाओं की तीन करोड़ से अधिक की भू-संपत्ति कुर्क की वहीं आतंक के पर्याय बने कुख्यात शातिरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान उन्हें धर-दबोचा। ऐसे में पुलिस टीम की निगाह ऐसे अपराधियों को दबोचने में लगी है, जो संगीन अपराध को अंजाम देने में माहिर हैं। इधर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुख्तार गिरोह के 80 सक्रिय सदस्यों पर नजर हैं जिन पर कार्रवाई होगी। कई वर्षों से रुकी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अपराधियों का नकेल कसने के साथ उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम पुलिस टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग वर्ष में भू-संपत्तियों की हुई थी खरीद
गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी द्वारा अलग-अलग वर्षों में भू-संपत्ति की खरीद की गई थी। इसके तहत दो फरवरी 2011 को मांचा मौजा में 1.04133 हेक्टेयर भूमि, धनेठा गांव में 11 जनवरी 2017 को 1.762 हेक्टेयर और 2.561 हेक्टेयर, 11 जनपरी 2017 को मौजा नरसिंहपुर तरयी 0.642 हेक्टेयर और नौ सिंतबर 2015 को मौजा खरडीहा 2.603 हेक्टेयर भूमि क्रय की गई थी, जिसको पुलिस प्रशासन की टीम ने कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed