{"_id":"6ac3fa6998cbeeb189027ac7","slug":"8-ambulances-lacked-insurance-8-failed-the-pollution-test-3-drivers-were-fined-for-not-having-a-driving-license-and-1-vehicle-was-impounded-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161619-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 8 एंबुलेंस का बीमा नहीं, 8 का प्रदूषण प्रमाणपत्र फेल, 3 चालक बिना डीएल मिलने पर चालान, 1 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 8 एंबुलेंस का बीमा नहीं, 8 का प्रदूषण प्रमाणपत्र फेल, 3 चालक बिना डीएल मिलने पर चालान, 1 सीज
विज्ञापन
क्यामपुर टोल प्लाजा के पास एंबुुलेंस की जांच करते एआरटीओ धनवीर यादव। स्रोत- विभाग
गाजीपुर। आपातकालीन सेवा से जुड़े एंबुलेंस वाहनों की हकीकत जानने के लिए परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष अभियान की पहले दिन की जांच में ही कई खामियां सामने आईं।
सोमवार को करीब 26 सरकारी और निजी एंबुलेंस की जांच की गई। इनमें अनियमितता मिलने पर 19 का चालान किया गया, जबकि फिटनेस फेल मिलने पर एक एंबुलेंस सीज कर बिरनो थाने में निरुद्ध कराई गई। तीन एंबुलेंस चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मिले। निजी एंबुलेंस में आठ का बीमा और आठ का प्रदूषण प्रमाणपत्र फेल मिला।
परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि एआरटीओ (प्रवर्तन) धनवीर यादव के नेतृत्व में हुई जांच में छह सरकारी और 20 निजी एंबुलेंस के फिटनेस, प्रदूषण, बीमा समेत अन्य प्रपत्रों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
जांच में छह सरकारी एंबुलेंस के अभिलेख सही मिले। वहीं, तीन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। इन मामलों में चालान की कार्रवाई की गई।