{"_id":"6525894b50917f27cf092bf6","slug":"75-thousand-farmers-may-be-deprived-of-kisan-samman-nidhi-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-4812-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 75 हजार किसान हो सकते हैं किसान सम्मान निधि से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 75 हजार किसान हो सकते हैं किसान सम्मान निधि से वंचित
विज्ञापन
गाजीपुर। किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त की तैयारी हो गई है। 15 अक्तूबर के बाद 15वीं किस्त किसानों के खातों में कभी भी आ सकती है, लेकिन जनपद के आंकड़ों पर नजर करें तो 75 हजार 107 किसान इसका लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं। वजह इन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को दिसंबर 2018 में लागू किया गया। उसके बाद से 14 किस्त किसानों के खातों में आ चुका है। अब 15वीं किस्त की तैयारी हो रही है। मौजूदा समय में जनपद में 4 लाख 90 हजार 829 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। इनमें से 3 लाख 69 हजार 775 किसानों ने अपनी जमीन का सत्यापन कराया है। जबकि अभी भी 46 हजार 409 ने ई-केवाईसी व 28 हजार 698 ने फिडिंग नहीं कराई है।
जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से 122 कर्मचारियों की ड्यूटी घर-घर जाकर एप के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने लगाई गई हैं। किसानों से किस्त संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को 15वीं किस्त आएगी, लेकिन, जिन किसानों का ई केवाईसी और आधार फिडिंग नहीं होगा वह किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसलिए ऐसे कृषक पोस्ट आफिस में अपना खाता खोल सकते हैं, जिससे उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त होने लगेगा।