फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   75 school vehicles were filling without fitness, notice issued

75 स्कूली वाहन बिना फिटनेस भर रहे थे फर्राटा, नोटिस जारी

Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
75 school vehicles were filling without fitness, notice issued
जिले में संचालित निजी विद्यालयों के फर्राटा भर रहे 75 वाहनों का फिटनेस नहीं है। संबंधित अधिकारी दो दिन पूर्व संचालकों को नोटिस जारी करने और फिटनेस के लिए एक सप्ताह का समय शेष होने की चेतावनी देने का दावा कर रहे हैं। जबकि संचालित 884 स्कूली वाहनों में 809 का फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी हो चुका है। इधर स्थिति यह है कि ग्रामीण इलाकों में संचालित विद्यालय के वाहनों पर फोन नंबर भी नहीं दर्ज होता है और सीट से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है।
विज्ञापन

कोरोना संकट काल के दौरान विद्यालय बंद थे। दो साल से बंद निजी स्कूलों के संचालन से एक बार फिर इनके बसों ने फर्राटा भरना तो शुरू कर दिया। जबकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपनी जवाबदेही अब तक तय नहीं कर पाए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति तो ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी विद्यालयों के वाहनों का है। इन इलाकों में मैजिक जैसे छोटे वाहनों का संचालन बच्चों को घर से लाने ले जाने के लिए किया जाता है, लेकिन जरूरी उपकरणों का इन वाहनों में दूर-दूर तक पता नहीं रहता है। यहीं नहीं वाहनों पर विद्यालय के नाम, पता और मोबाइल नंबर भी नहीं दर्ज रहते हैं। छात्रों को सीट की क्षमता से अधिक भरकर वाहनों का संचालन किया जाता है, जिससे हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 884 स्कूली वाहनों का संचालन हो रहा है। इसमें मानक को पूर्ण करने वाले 809 वाहनों को फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी हो चुका है। जबकि 75 ऐसे वाहन जिनमें खामियां हैं, जैसे खिड़कियों में चार राड नहीं लगे हैं, हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं है। इस संबंध में एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि जिले में संचालित 884 स्कूली वाहनों में 809 वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी हो गया है। 75 वाहन संचालकों को नोटिस कर एक सप्ताह के अंदर फिटनेस प्रमाण-पत्र लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वाहन सीज, 12 का चालान
जिले के ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह में जहां दो वाहनों को सीज किया जा चुका है। वहीं 12 वाहनों का चालान किया गया है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा, जिससे मानक विहीन ऐसे स्कूली वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed