फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चार केंद्र बनेंगे आदर्श मतदान केंद्र

चार केंद्र बनेंगे आदर्श मतदान केंद्र

Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
चार केंद्र बनेंगे आदर्श मतदान केंद्र
जमानिया। चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर पालिका क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में आयोग की मंशा के अनुरूप आदर्श मतदान केंद्रों की स्थापना कराई जा रही है। इसके लिए नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज, हरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय दुर्गा मंदिर कस्बा जमानिया, सट्टी बाजार स्थित मकतब इस्लामिया का आदर्श केंद्र के रूप में चयन किया गया है। मतदान केंद्र मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक रंगीन गुब्बारों से सजे रहेंगे। साथ ही मतदाताओं के लिए शौचालय, टेंट, रैंप, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, पंखा, ठंडा पानी, बिस्कुट, बैठने की व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध रहें। बताया कि यहां पर एक मतदाता सहायता केंद्र बनेगा ताकि मतदान के लिए पहुंचने वाले मतदाताओं को मतदान संबंधित किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो सके। बताया कि इसके अलावा तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के बूथ संख्या 102 को सखी पोलिंग बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर महिला पीठासीन अधिकारी और महिला बीएलओ तैनात रहेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र कुमार, तहसीलदार आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed