फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संघर्ष करने वाले नेता के रूप में हमेशा जाने जाते रहेंगे पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री

संघर्ष करने वाले नेता के रूप में हमेशा जाने जाते रहेंगे पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री

Tue, 19 Mar 2019 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष करने वाले नेता के रूप में हमेशा जाने जाते रहेंगे पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री
गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री एवं गाजीपुर के सांसद मनोज सिन्हा ने सोमवार को गाजीपुर के पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह किसानों तथा मजदूर हितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता के रूप में हमेशा जाने जाते रहेंगे। गाजीपुर के पिछड़ेपन तथा यहां के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुडी समस्याओं के लिए भी वह संघर्ष करते रहे थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव ने कहा कि शास्त्रीजी जीवन भर गरीबों, मजलूमों एवं कमजोर तबके की लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन से भाकपा के साथ-साथ कमजोर वर्ग ने अपना नेता खो दिया है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नरसिंह यादव, रामजी सिंह यादव, बुंदेला यादव, राजेश यादव, रिटायर्ड सुबेदार ह्रदयनारायण यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, शिवचंद्र यादव, अजीमुलहक, सहादुर भारती, बलिराम पटेल, फेंकू सिंह यादव गांधी, जयगोविंद राय आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed