{"_id":"5c548964bdec2208d27b11c5","slug":"71549044068-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिम बजट को लेकर थी लोगों में उत्सुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरिम बजट को लेकर थी लोगों में उत्सुकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को संसद में अंतरिम बजट प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल की ओर से पेश किए गए इस बजट को लेकर लोगों में सुबह से ही काफी उत्सुकता रही। बड़ी संख्या में लोगों ने जहां घरों में तो कई लोगों ने बाजारों में स्थित दुकानों पर बजट की कार्रवाई देखी। बजट को लेकर हर व्यक्ति की अलग अलग राय थी। किसी ने इसे सराहा तो किसी ने इसे चुनावी बजट करार दिया।
सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट आज दिन में पेश किया गया। चुनावी वर्ष होने की वजह से विभिन्न वर्ग के लोग सरकार से तमाम सौगातों की आस कर रहे थे। इसकेे चलते उनमें इस बजट को लेकर काफी उत्साह था। जैसे ही बजट पेश करने की कार्रवाई शुरू हुई बहुत से लोगों ने अपने घरों पर टीवी सेट पर इसे देखा। जो लोग घर से बाहर थे उन्होंने आसपास स्थित दुकानों जहां टीवी की सुविधा उपलब्ध थी वहां बजट की कार्रवाई देखी। कई लोग परिचितों से बजट की घोषणाओं के संबंध में पूछताछ करते रहे। बजट को लेकर कमोवेश इस इस तरह की उत्सुकता ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी दिखाई दी। सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के अंतरिम बजट में किसानों, नौकरी पेशा लोगों एवं मध्यम वर्ग के लिए की गई राहत घोषणाओं का जहां लोगों ने स्वागत किया है। वहीं बजट में रोजगार की व्यवस्था एवं आम आदमी की आय बढ़ाने के संबंध में कोई स्पष्ट योजना घोषित न करने के लिए आलोचना भी की गई। बजट में गृहस्थी के सामानों में कोई छूट न मिलने से महिलाओं को काफी निराशा हुई है।