फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राहुल अध्यक्ष, सतीश उपाध्यक्ष और महामंत्री बने जसवंत

राहुल अध्यक्ष, सतीश उपाध्यक्ष और महामंत्री बने जसवंत

Sun, 23 Dec 2018 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
राहुल अध्यक्ष, सतीश उपाध्यक्ष और महामंत्री बने जसवंत
जमानिया। हिंदू पीजी कॉलेज के छात्रसंघ का चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुआ। मतदान के बाद मतों की गणना कराई गई। इसके बाद घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर राहुल यादव, उपाध्यक्ष सतीश कुमार तथा महामंत्री पद पर जसवंत सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। बाद में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विभिन्न पदों के लिए मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ होकर अपराह्न एक बजे तक चला। दो बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और शाम करीब चार बजे तक मतगणना हुई। कुल छह पदों के लिए 14 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3114 छात्र मतदाताओं में से 1385 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह यादव को 705, विकास कुमार राय को 310 तथा अमित कुमार मौर्य को 343 मत मिले। राहुल 362 मत से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार को 647, सतीश कुमार को 707 मत मिले। महामंत्री पद पर जसवंत सिंह 603, आशुतोष कुमार 382 तथा बृजेश यादव को 376 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर शुभम गुप्ता 365, राहुल कुमार यादव 505 तथा तौहीद आलम को 450 मत मिले। इसमें राहुल कुमार यादव ने 55 मतों से विजय हासिल की। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अनिकेत गुप्ता को 712 तथा संदीप पासवान को 602 मत मिले। अनिकेत गुप्ता 115 मत से विजयी हुए। विज्ञान संकाय पद के लिए एकमात्र पर्चा रोहित पांडेय ने भरा था। उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में हार का सामना करने पर एक गुट कॉलेज के मैदान के पास आकर चीखने चिल्लाने लगा और कुछ ही देर बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाल हेमंत कुमार के निर्देश पर पत्थर चला रहे दोनों युवकों को पकड़ कर हिरासत में ले लिया और भीड़ को खदेड़ दिया। छात्र संघ चुनाव में करीब 18 लोगों को फर्जी वोट डालते पकड़ा गया, जिन्हें चुनाव समाप्त होने के बाद छोड़ दिया गया। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद प्राचार्य डा. देवेंद्रनाथ सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी सेवराई, कोतवाल हेमंत कुमार सिंह, उपनिरिक्षक विजयकांत द्विवेदी, डा. अखिलेश शर्मा शास्त्री, डा. विमला राय, डा. कंचन कुमार राय, डा. अमित कुमार सिंह, राकेश चौबे, संजय सिंह, मनोज सिंह, बलिराम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed