{"_id":"5b940194867a557e8327b91d","slug":"71536426388-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जला है ट्रांसफार्मर, परेशान हैं उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जला है ट्रांसफार्मर, परेशान हैं उपभोक्ता
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। स्थानीय कस्बा के चकफरीद गांव में आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिनों से जला हुआ है। इससे दर्जनों घरों की बत्ती गायब है। बिजली रहने से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे के चकफरीद गांव में आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय के पास पंद्रह दिन पहले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन चार दिन पहले पुन: वह जल गया। इससे दर्जनों घरों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं को तरह-तरह की दिक्कतों की सामना करना पड़ रहा है। बिजली से चलने वाले उपकरण शो-पीस बने हुए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर की दौड़ लगा रहे हैं। दिनेश शर्मा, पांचू राम जगदीश, रामबचन राम आदि ने कहा कि ट्रांसफार्मर के निचले हिस्से से तेल का रिसाव हो रहा है। इसी वजह से वह जल गया। विभागीय लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता मनोज कुमार पटेल ने कहा कि पंद्रह दिन पूर्व ट्रांसफार्मर बदला गया था। पुन: जल गया। जल्द से जल्द इसे बदलकर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।