फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आयु के अनुसार कक्षाओं में होगा चिन्हित बच्चों का दाखिला

आयु के अनुसार कक्षाओं में होगा चिन्हित बच्चों का दाखिला

Sat, 04 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आयु के अनुसार कक्षाओं में होगा चिन्हित बच्चों का दाखिला
गाजीपुर। स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे कराया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 6-14 आयु वर्ग के आउट आफ स्कूल बच्चों के चिह्नाकन के लिए 11 से 25 अगस्त तक हाउस होल्ड सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में चिह्नित किए गए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनकी आयु के अनुसार कक्षाओं में दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन

नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत 6-14 आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने का प्राविधान किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित करने के लिए हर वर्ष आउट आफ स्कूल बच्चों के चिह्निकरण के लिए हाउस होल्ड सर्वे कराया जाता है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है। 11 से 25 अगस्त तक चलने वाले सर्वे में स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनकी आयु के अनुसार कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मुन्ना प्रसाद ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है कि हाउस होल्ड सर्वे का कार्य शिक्षकों, शिक्षामित्रों के माध्यम से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed