{"_id":"5b0ee2754f1c1ba16e8b5587","slug":"71527702133-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रतिनिधि और पंचायत सदस्य का फूंका पुतला.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रतिनिधि और पंचायत सदस्य का फूंका पुतला.
Updated Wed, 30 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक के दिदोहर गांव के भिखमपुर मौजा में पिछले 15 वर्षों से नाली और सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में निराशा के साथ ही रोष था। इसको लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य का पुतला फूंक कर अपने रोष का इजहार करते हुए श्रमदान कर रास्ते पर मिट्टी डाली।
भिखमपुर मौजा में खड़ंजा मार्ग का निर्माण न होने से कच्ची सड़क पर लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने आज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य का पुतला फूंक कर नाराजगी व्यक्त की। सड़क के गड्ढे में श्रमदान के जरिए मिट्टी डाली। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार 15 वर्षों से गांव के भिखमपुर मौजा के विकास की अनदेखी की जा रही है। कोई भी विकास नहीं कराया गया है। ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से ग्रामसभा के धन की बंदरबांट की जा रही है। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क पर जल-जमाव के साथ कीचड़ फैल जाता है, जिससे आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से चकरोड बनवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि बजट का अभाव है। नाराज ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चेतावनी दिया कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरने के साथ ही आंदोलन को तेज करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वाले लोगों में प्रेम राजभर, मुकेश राजभर, दर्शन राजभर, रामवृक्ष राजभर, उपेंद्र पटेल, कांता राजभर, अरविंदर राजभर, धर्मेंद्र राजभर, बेचू राजभर आदि शामिल थे।