{"_id":"5aa95fe24f1c1ba8768b5764","slug":"71521049570-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में अनियमितता की जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में अनियमितता की जांच करने पहुंची टीम
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। भदौरा ब्लाक के अमौरा गांव में शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व डीएम से की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के बाला जी ने एक जांच टीम गठित कर पखवारे भर के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था। टीम द्वारा बुधवार को 12 शौचालयों की जांच में केवल तीन शौचालय ही पूर्ण पाए गए। शौचालय निर्माण की गई गड़बड़ी की जांच और हकीकत का पोल खुलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
भदौरा ब्लाक में निधारित लक्ष्य 23149 के सापेक्ष मात्र 11163 शौचालयों का ही अभी तक निर्माण हुआ है। जिसमें अकेले अमौरा गांव में 24 से अधिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसमें अनियमितता बरती गई है। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने शौचालय निर्माण में जांच जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे को करने का आदेश दिया। साथ ही एक पखवारे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था। डीएम के आदेश के बाद बुधवार को जांच करने पहुंचे प्रभारी एडीओ पंचायत रमाकांत सिंह ने भदौरा ब्लाक अंतर्गत अमौरा ग्राम में बने दर्जनभर शौचालयों की जांच की। जिसमें मानक के अनुरूप केवल तीन शौचालय ही पूर्ण मिले। शेष शौचालयों के लिए उन्होंने प्रधान को फटकार लगाते हुए कहा कि शौचालय निर्माण में किसी प्रकार की कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शौचालय का निर्माण मानक के अनुरूप ही होना चाहिए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए विभिन्न गांवों में लाभार्थियों का चयन कर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश के बाद भी शौचालय निर्माण में तेजी नहीं आ पा रही है। यही वजह है कि तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक में वर्ष 2017-18 के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आधा से भी कम शौचालय का निर्माण हुआ है। ऐसे में निर्धारित अवधि 31 मार्च तक शेष शौचालय का निर्माण करा पाना संबंधित अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर है।