फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राष्ट्रीय सेवा करने के लिए छात्राओं से तैयार रहने का आह्वान

राष्ट्रीय सेवा करने के लिए छात्राओं से तैयार रहने का आह्वान

Mon, 05 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा करने के लिए छात्राओं से तैयार रहने का आह्वान
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का 39वां सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी एवं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. केके तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं आपदाओं के समय राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अपेक्षा व्यक्त किया कि यह सप्त दिवसीय शिविर आपसी सहयोग, संयुक्त सहकारिता से समाज सेवा की शिक्षा देने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अखलाक खान ने एनएसएस के उद्देश्यों और सप्त दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित यादव ने छात्राओं को अनुशासन बद्ध होकर रासेयो के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सारिका सिंह ने कार्यक्रम के अनुरूप छात्राओं को वर्गीकृत निर्देशित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज एवं मुख्य अतिथि डॉ केके तिवारी ने महाविद्यालय की रेंजर टीम के जनपद समागम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार एवं रेंजर की लीडर शिवांगी गोंड, सहायक लीडर, शिखा यादव, खुशबू राय, दिव्या तिवारी,ज्योति पांडेय, सोनल चतुर्वेदी, मीरा यादव एवं अन्य छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. दिवाकर मिश्र, डॉ. प्रताप सिंह रावत, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. एसएस प्रसाद एवं रासेयो से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। सादात संवाददाता के अनुसार समता पीजी कालेज में आयोजित सात दिवसीय रासेयो शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। शिविरार्थियों ने पहले दिन प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। तीन इकाई में शामिल शिविरार्थियों ने कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में पहले दिन मजुई, खुटहीं और डोरा की दलित बस्ती में सेवा और श्रमदान के साथ ही जनजागरण का कार्य किया। इससे पहले मुख्य अतिथि बीडीओ महेंद्रनाथ सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलन किया। उन्होंने कहा कि रासेयो के माध्यम से समाज में कुशलता पूर्वक जीवन-यापन करते हुए समाजसेवा एवं राष्ट्रीय भावना के साथ देश सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। प्राचार्य डा. राजदेव यादव, कार्यक्रम अधिकारी डा. रणजीत सिंह, डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डा. प्यारेलाल यादव, अंग्रेजी प्रवक्ता डा. पीयूष वर्मा ने शिविर में मिलने वाली जानकारी को आत्मसात करने की सलाह दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिविरार्थी साधना सिंह, रिंकू चौहान, रेखा सोनकर, सुशीला रावत, नीतू पाल, नेहा, वंदना, करन बरनवाल, रीमा, पंकज, सतीश, अजय, सुशील, दिनेश, सुभाष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed