{"_id":"59f8ac334f1c1b87698b88e5","slug":"71509469235-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। खंड विकास कार्यालय मुहम्मदाबाद के सभागार में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए रामनारायन यादव एवं ओमप्रकाश सिंह को बुके एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। समारोह में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सूर्यभान कुमार राय, विनय राय, आलोक यादव, कृष्णकांत भारती, अमरनाथ सिंह यादव, प्रेम सिंह, रामसुरेश यादव आदि को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बृजलाल यादव, ईश्वरचंद्र राय, शशिकांत शर्मा, जयराम तिवारी, जवाहिर यादव, अजय कुशवाहा, सेजय राय, रामबचन, नागेंद्र यादव, विरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंचल ने की।
विज्ञापन