फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में बैठेंगे 1731

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में बैठेंगे 1731

Fri, 06 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में बैठेंगे 1731
गाजीपुर। बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 अक्तूबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में सत्रह हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। दो पालियों पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए आठ तथा दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए तेरह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए सचल दस्तों के गठन के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसकी तिथि करीब आते ही इसको सकुशल संपन्न कराने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले में 15 अक्तूबर को कराई जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 17 हजार 318 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें प्राथमिक स्तर के 6825 तथा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10493 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजाएंगे। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दिन में ढाई से पांच बजे तक कराई जाएगी। पहली पाली में जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनमें जीआईसी, जीजीआईसी गाजीपुर, केंद्रीय विद्यालय, लूदर्स कांवेट बालिका इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, पीजी कालेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज प्रमुख हैं। इस पाली में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी पीजी कालेज स्थित केंद्र पर 18 सौ एवं सबसे कम केंद्रीय विद्यालय में 400 हैं। उच्च प्राथमिक स्तर के परीक्षा केंद्रों में आदर्श इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी गाजीपुर, केंद्रीय विद्यालय, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज आदि शामिल हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दस्तों के गठन के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही इसको सकुशल संपन्न कराने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed