फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दाल व्यवसायी से 15 लाख की लूट का खुलासा

दाल व्यवसायी से 15 लाख की लूट का खुलासा

Mon, 11 Sep 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
दाल व्यवसायी से 15 लाख की लूट का खुलासा
गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के धुआर्जुन पुलिया के पास बीते 21 अगस्त को दाल कारोबारी से असलहे के बल पर सशस्त्र लुटेरों ने 15 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके खुलासे के लिए अलग-अलग दो टीमों का गठन किया गया था। जिसमें क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम के विशेष प्रयास से लूटकांड का सोमवार को पर्दाफाश किया गया था। इस बात की जानकारी सोमवार को एसपी सोमेन वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने बताया कि बीते 21 अगस्त 2017 को सैदपुर थाने के दाल व्यापारी दीपक जायसवाल से 15 लाख रुपये लूट लिया गया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच तथा सैदपुर की पुलिस टीम ने पांच शातिर अंतरजनपदीय लुटरों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों को चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र के धुआर्जुन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि चार मोटर साइकिल सवार सात बदमाशों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो उनमें से एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। संयोग अच्छा रहा कि गोली किसी पुलिस वाले को नहीं लगी। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए पांच बदमाशों को दौड़ा कर पकड़ लिया, लेकिन दो भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार बदमाशों में सैदपुर कोतवाली के कांदर निवासी रामनिवास यादव तथा अखिलेश राजभर, धुर्वाजुन गांव का रहने वाला श्रवण कुमार राजभर, सादात थाने के ससना का रहने वाला मनोज यादव और सवाश निवासी सतीश राजभर शामिल है। इनके पास से लूट का एक लाख 52 हजार रुपया, तीन बाइक, चार तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद सरगना शशि उर्फ शशिकांत यादव, शादियाबाद कस्बा निवासी शैलेष राजभर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक की तरफ से टीम को 5000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई। टीम में सैदपुर कोतवाली प्रभारी शरदचंद्र त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच प्रभारी टीबी सिंह, उप निरीक्षक शैलेष सिंह यादव, उप निरीक्षक अजय कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed