फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शराब की दूकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

शराब की दूकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शराब की दूकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर। शहर की पुरानी बस्तियों में शुमार रेलवे स्टेशन के करीब स्थित आवासीय कॉलोनी नवकापुरा में देशी और बियर की दूकान खोले जाने से मुहल्लावासियों में रोष है। नाराज महिला-पुरुषों ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन करते हुए दूकानों को बंद कराने की मांग की। चेतावनी दिया कि समय रहते प्रशासन द्वारा दूकानों को बंद नहीं कराया गया तो वह आंदोलन को और धार देने के लिए विवश होंगे। डीएम को पत्रक सौंप दूकानों को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कहा कि नवकापुरा शहर का काफी पुरानी आवासीय कॉलोनी है, जो रेलवे स्टेशन और सब्जी मंडी से सटी हुई है। मोहल्ले की महिलाएं और पुरुष देर शाम तक सब्जी वगैरह की खरीदारी करने इसी रास्ते से गुजरते है। यहां शराब की दुकान खोला जाना किसी भी हाल में उचित नही है। दूकान खुलने से वहां शराबियों का जमावडा होगा। नशे में शराबी शोर-शराबा करने के साथ ही आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी करने के साथ ही छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे सकते है। इससे महिलाओं और युवतियों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो जाएगा। इसके साथ ही नशे में शराबी आएदिन मारपीट की घटनाएं भी करेंगे। शराब की दूकानों की वजह से कालोनीवासियों की परेशानी बढ़ जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दिया कि हम लोग किसी भी हाल में यह पर शराब और बीयर की दूकानों को नहीं चलने देंगे। दूकानों को हटाए जाने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो चक्काजाम से लेकर हर तरह का आंदोलन करने के लिए तैयार है। प्रदर्शन के उपरांत मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी संजय खत्री को पत्रक सौंपा। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए जिला आबकारी अधिकारी को मौका मुआयना कर रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया। प्रदर्शन करने वालों में नयनतारा श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, पूनम देवी, नीलम, रेनू राय, तेतरी, रचना राय, निशा राय, राजेश, जयप्रकाश, अमित कुमार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र, मनीष कुमार राय, केडी शर्मा, जयगोविंद लाल, प्रमोद चैरसिया, टप्पू राय, विक्की राय, संतोष राय सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed