{"_id":"5956911a4f1c1b5f1e8b4ae6","slug":"71498845466-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलने के मामले में शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलने के मामले में शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्रदेश के विधाई एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा श्रोत, राजनैतिक पेंशन मंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में विकास की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। समीक्षा में उन्होंने ट्रांसफार्मरों के बदलने की कार्रवाई में विलंब पर विद्युत विभाग के अभियंता को चेताया कि भविष्य में ट्रांसफार्मरों के बदलने के बाबत शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत चोरी पर लगाम लगाने तथा बकाए विद्युत की वसूली पर बल दिया। प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित अवधि तक विद्युत आपूर्ति का निर्देश देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतिकरण योजना को गंभीरता से लागू करने पर बल दिया। गेहूं क्रय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई है। सड़कों की समीक्षा में बताया गया कि नंदगंज-शादियाबाद मार्ग 16 किमी में 8 किमी पूर्ण कर लिया गया है। शेष राशि उपलब्ध होते ही कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। नए निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए दो अधिकारियों को नामित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पीएचसी/सीएचसी निर्माण तथा दवा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय सीमा के अंदर स्कूलों में ड्रेस का वितरण करा लिया जाए। जिले में पेयजल की समीक्षा में बताया गया कि खराब हैंडपंपों के रिबोर एवं मरम्मत कार्य ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में प्रधान एवं पंचायत सेक्रेटरी से खराब हैंडपंपों की सूची मंगाकर ठीक कराया जाय। उन्होंने लघु सिंचाई, स्वच्छ शौचालय, बाढ़, नरेगा, उद्योग, आंगनबाड़ी केंद्र, टीकाकरण, सांसद आदर्श ग्राम योजना, आधार कार्ड, कानून व्यवस्था आदि पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कहा कि इस जिले को विकसित करने के लिए उन्हें जो भी कार्य करना होगा वह करेंगे। उन्होंने जिले के अधिकारियों से किसी कार्य को पेंडिंग न रखने एवं शिकायतों का निस्तारण अविलंब करने को कहा। कहा कि सड़क मार्ग के किनारे अगर कहीं कूड़ा का अंबार पाया जाएगा तो संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मी एवं संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विकास कार्यो की समीक्षा के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन