फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   70 villages lost electricity for 11 hours

Ghazipur News: 11 घंटे गुल रही 70 गांवों की बिजली

Thu, 11 Apr 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
70 villages lost electricity for 11 hours
लठ्ठुडीह। करीमुद्दीनपुर पावर हाउस में लगा दस केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की सुबह खराब हो गया। इसके कारण क्षेत्र के 70 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों की ओर से इसकी सूचना अवर अभियंता अनिल राव को दी गई। उन्होंने जिला मुख्यालय से मैकेनिक को मौके पर बुलाया। 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया गया। इसके बाद रात में एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। घंटों बत्ती गुल होने के कारण लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण शो पीस बन गए थे। वहीं देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed