{"_id":"69504503b41faef2cb0de41d","slug":"69000-defrauded-in-the-name-of-buying-a-phone-online-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-144610-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ऑनलाइन फोन खरीदने के नाम पर 69 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ऑनलाइन फोन खरीदने के नाम पर 69 हजार की ठगी
विज्ञापन
गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सुनीता देवी ने शुक्रवार की देर शाम फोन खरीदने के नाम पर 69 हजार रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता सुनीता देवी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बेटा शिवम मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम में वीडियो देख रहा था। इस दौरान एक वीडियो मेंं मंहगे फोन को सस्ते दाम पर खरीदने का लिंक आया। उस लिंक में व्हाट्सएप नंबर भी था। एक मोबाइल की कीमत 4100 रुपये और बुकिंग चार्ज 100 रुपये बताया गया।
बेटे ने बुकिंग के नाम पर 50 रुपये भेज दिया। उधर से बताया गया कि आपका फोन बुक हो गया है। कुछ देर बाद शिवम ने वार्ता की पर ठग ने बताया कि बिना जीएसटी और रेजिस्ट्रेशन के फोन नहीं भेजा जा सकता है। इसमें जीएसटी करीब 20 हजार और रजिस्ट्रेशन के लिए 14948 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
पेमेंट पाने के लिए आरोपी ने क्यूआर कोड भी भेज दिया। इसके बाद शिवम ने 68991 रुपये भेज दिया। इसके बाद शिवम को ठग ने कोरियर नंबर बताया। कोरियर वाले से बात की गई तो उसने बताया कि आपका जीएसटी बिल क्लियर नहीं हुआ है। क्लियर होते ही फोन भेज दिया जाएगा। आरोपी तीन दिन तक यही आश्वासन देता रहा। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।