फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   68 huts to ashes by fire

आग से 68 झोपड़ियां राख

Tue, 03 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 03 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
68 huts to ashes by fire
आग - फोटो : अमर उजाला
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कला गांव स्थित रामलीला मैदान के पास बस्ती में सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे अचानक आग लगने से 68 रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। मौके पर दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। लेखपाल ने मौका मुआयना कर तहसील  प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन


सब्बलपुर कला गांव में सोमवार सुबह करीब साढे़ दस बजे अज्ञात कारणों से मनोज यादव की रिहायसी झोपड़ी में आग लग गई। आग तेजी से बस्ती में  फैलने लगी और एक के बाद एक 23 लोगों की 68 रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में लालबहादुर की एक रिहायसी झोपड़ी, विरेन्द्र सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह यादव, उषा देवी की एक-एक रिहायसी झोपड़ी, सनिचरी की चार झोपड़ियां, भीम यादव की दो झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन


इसी प्रकार बेचन यादव की दो झोपड़ियां,  एक लैपटाप, गहनें, मीरा देवी की तीन झोपड़ियां, 5000 नगद, पाखंडी यादव की तीन झोपड़ियां 5 हजार नकद, कौशल्या देवी की 4 झोपड़ियां, 10 हजार नकद, गोविन्द की एक झोपड़ी, मंजीत की एक झोपड़ी,  दुर्गावती देवी की चार झोपड़ियां, 10 हजार नगद, शीला बिंद की 4 झोपड़ियां, पांच हजार रुपये, एक मोबाइल, ओम प्रकाश की दो झोपड़ियां, एक सिलाई मशीन, रीता देवी की दो झोपड़ियां, 20 हजार नगद, लल्लन पासवान की 4  झोपड़ी 2 हजार नगद, एक मोबाइल, चांद मुनी की चार झोपड़ी व दो बकरी, रामफुल की चार झोपड़ियां, कान्ती देवी की पांच झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बब्बन पासवान की पांच झोपड़ियां, छन्नू पासवान की पांच झोपड़ियां जल गईं। घंटों मशक्कत के बाद करीब 12 बजे आग बुझाई जा सकी। मौके का निरीक्षण हल्का लेखपाल रघुबर राम ने किया। इस अवसर पर मन्नू सिंह पहुंचे और तत्काल राहत के रूप में दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ितों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed