{"_id":"57eeb3ab4f1c1bf0455747f9","slug":"67-per-cent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 फीसदी हुआ मतदान
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादात विकासखंड के ग्राम पंचायत हीरानंदपुर के प्रधान पद के लिए शुक्रवार को उपचुनाव के तहत मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए चुनाव में करीब 67 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग कर दो उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया। चुनाव के चलते गहमा-गहमी रही। पंचायत की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव के तहत आज सादात विकासखंड के हीरानंदपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए मतदान कराया गया।
इस चुनाव में दो उम्मीदवार पुष्पा एवं रामजी मैदान में हैं। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। इसके लिए दो मतदेय स्थल बनाए गए थे। इसमें बूथ संख्या- 178 पर 549 एवं 179 पर 600 मतदाता रहे। मतदान को लेकर ग्राम पंचायत के मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। मतदान समाप्त होने तक ग्राम पंचायत के कुल मतदाता 1149 में से लगभग 67 प्रतिशत यानी 777 ने मताधिकार का प्रयोग कर दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया।
मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मतों की गणना 4 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से कराई जाएगी। मतदान समाप्त हो जाने के बाद अब परिणाम को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। मालूम हो कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट पर एक प्रत्याशी के नामांकन करने के कारण उसका निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।