फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   66.7 per cent of the vote between isolated incidents

छिटपुट घटनाओं के बीच 66.7 फीसदी मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
66.7 per cent of the vote between isolated incidents
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच चार ब्लाकों में औसतन 66.7 फीसदी मतदान हुआ। कोर गांव में फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में
विज्ञापन


दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। बूथ पर तोड़फोड़ और मतपेटी में पानी डालने के कारण कोर गांव में कई घंटे मतदान बंद रहा। तीसरे चरण में देवकली, बिरनो, मरदह और करंडा ब्लाक में वोट डाले गए।
विज्ञापन


मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। प्रधान पद की 277 एवं सदस्य पद की 3497 सीट पर करीब पांच हजार उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद बिरनो ब्लाक के कोर गांव में फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों में पहले झड़प और फिर मारपीट की घटना हुई। नाराज लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए मतपेटी में पानी डाल दिया। करीब तीन घंटे बाद कड़ी सुरक्षा के बीच फिर से मतदान कराया गया। देवकली संवाददाता के अनुसार, माऊपारा

में मतदान के दौरान ईंट-पत्थर चले। इसके चलते काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रित की गई। रसूलपुर पचरासी ग्राम में मतपत्र फाड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक की पिटाई कर

दी। नारी पचदेवरा ग्राम में सूची को लेकर झड़प हुई। बताया कि ब्लाक की 106 ग्राम पंचायत एवं सदस्य पद की 1286 सीट के लिए 65.8 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। बिरनो संवाददाता के अनुसार, प्रधान पद की

56 एवं 732 सीट के लिए 61.5  प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान के दौरान कुछ जगहों पर मामूली झड़प की घटना हुई। मरदह संवाददाता के अनुसार, ब्लाक की प्रधान पद की 63 एवं सदस्य पद  की 819 सीट के लिए

सबसे ज्यादा 70 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग  किया। करंडा संवाददाता के अनुसार, ब्लाक की प्रधान पद की 52 एवं सदस्य पद की  660 सीट के लिए 67 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से
चारों ब्लाक का औसतन 66.07 प्रतिशत मतदान रहा।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को बिरनो, करंडा, मरदह एवं देवकली ब्लाक की प्रधान पद की 277 तथा सदस्य पद की 3497 सीट के लिए मतदान कराया गया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग

की  तरफ से नियुक्त प्रेक्षक अजय कुमार शुक्ल ने आज संबंधित विकासखंडों के कई मतदान स्थलों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान एक मतदान स्थल के पास पोस्टर लगा देख श्री शुक्ल की त्योरी चढ़ गई।

उन्होंने नाराजगी जताई। उधर, करंडा ब्लाक के एक मतदान स्थल पर कक्ष में सफाई न होने पर जिलाधिकारी डा. अशोक चन्द्रा ने आक्रोश जाहिर करते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई


करने का निर्देश दिया। प्रेक्षक के साथ खंड शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा भी थे। जिन विद्यालयों पर बूथ बनाए गए हैं उन पर पोस्टर-बैनर लगाने को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को इसे हटवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed