{"_id":"6ab428d567f0adc0990fb090","slug":"65-mm-of-rainfall-recorded-waterlogging-in-low-lying-areas-of-the-city-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160820-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 6.5 मिमी हुई बारिश, शहर के निचले इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 6.5 मिमी हुई बारिश, शहर के निचले इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
शहर के आमघाट सहकारी कॉलोनी में बारिश के दौरान जाता साइकिल सवार-संवाद
गाजीपुर। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बुधवार की शाम झमाझम बारिश हुई। करीब 40 मिनट में 6.5 मिमी बारिश हुई। जनपद का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया। इससे उमसभरी से लोगों को राहत मिली। शहर में बारिश होने के कारण सड़कों पर कीचड़ पसर गया। जर्जर सड़कों के गड्ढों में पानी पसरने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से पूरे दिन खिली धूप रही। लेकिन, शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। चंद मिनटों में पौने पांच बजे के करीब झमाझम बारिश होने लगी।
सैदपुर क्षेत्र में कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को झमाझम बारिश से राहत मिली। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को भी बारिश का पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि धान और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश विशेष रूप से लाभकारी है। सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। इसके बाद अचानक बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र को भिंगो दिया।
किसानों का कहना है कि इस समय धान और बाजरे की फसल को पानी की जरूरत थी। ऐसे में बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा और किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च से भी कुछ राहत मिल सकती है। कुतुबचक निवासी किसान खेदन यादव ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश काफी उपयोगी है। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी कम हो रही थी। सादात रोड निवासी दयाशंकर ने कहा कि बाजरे समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए भी बारिश बेहतर है।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद सैदपुर नगर की कई सड़कों पर पानी भर गया। मुख्य मार्गों के साथ ही कई संपर्क मार्गों पर भी जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नंदगंज। बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर में बारिश से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जनपद का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।