फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   6239 were absent in the preliminary qualifying examination

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 6239 अनुपस्थित रहे

Sat, 15 Oct 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
6239 were absent in the preliminary qualifying examination
शहर स्थित परीक्षा केंद्र पर पीईटी का निरीक्षण करते डीएम एवं एसपी। - फोटो : GHAZIPUR
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। जिले में बनाए गए सोलह परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में पंजीकृत 15 हजार 456 परीक्षार्थियों में से 6239 अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिका जमा कराई गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 15 एवं 16 अक्तूबर को आयोजित है। शनिवार को पहले दिन यह दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। सघन तलाशी लेने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। सुबह दस से बारह बजे तक कराई गई परीक्षा में 7728 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 3201 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 4527 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली में कुल 7728 में 4690 उपस्थित रहे जबकि 3038 अनुपस्थित थे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए दो जोनल, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। इसके साथ ही हर पाली में 23-23 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह की पाली में परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में पहुंचकर कक्षवार सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्क्रीन का अवलोकन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि पीईटी की परीक्षा दोनों पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गई। रविवार को भी दो पाली में परीक्षा आयोजित होगी।
रोडवेज ने संचालित की अधिकांश बसें
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन शनिवार को दो पालियों में किया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी रेलवे एवं बस स्टेशन पर पहुंचे थे। इसके चलते वहां काफी गहमा-गहमी रही। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया। उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डिपो की अधिकांश बसों का संचालन गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी एवं प्रयागराज के लिए किया गया। रेलवे स्टेशन पर भी घर जाने के लिए देर शाम तक अभ्यर्थियों की भीड़ रही। इसके चलते अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यातायात में उत्पन्न हुआ अवरोध
पीईटी की परीक्षा में विभिन्न जिलों के परीक्षार्थी शामिल होने आए थे। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विशेषकर महिलाएं अभिभावकों के साथ आई थीं। सैकड़ों की संख्या में केंद्रों पर इनके पहुंचने से आसपास दिन भर काफी गहमा-गहमी रही। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से इनके बाहर निकलने के कारण यातायात में अवरोध उत्पन्न हुआ। जरूरी कार्यों के सिलसिले में निकले स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

खिले थे जलपान गृहों के संचालकों के चेहरे
पीईटी की परीक्षा में दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों की वजह से केंद्रों के आसपास के जलपान गृहों एवं होटलों में भीड़ रही। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की तरफ से इन दुकानों में नाश्ता एवं भोजन किया गया। इसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। घर वापस लौटने के लिए रेलवे एवं बस स्टेशन जाने के कारण ई-रिक्शा वाले भी व्यस्त रहे। अधिकांश ई-रिक्शा सवारियों से भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed