फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   62 corona infected including ten personnel of CMO office

सीएमओ कार्यालय के दस कर्मियों सहित 62 कोरोना संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
62 corona infected including ten personnel of CMO office
जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम साढ़े आठ बजे 62 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने पर हड़कंप मच गया। हालांकि आठ मरीज स्वस्थ भी हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों को आंकड़ा 406 पहुंच गया है। वहीं 18173 किशोरों को टीका लगाया गया। अब तक 77492 किशोरों को कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। जबकि 18 वर्ष से 60 वर्ष के 2535364 को प्रथम और 1265409 को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। अब तक 3800773 का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार गंगा इंटर कालेज सरवरपुर में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर कॉलेज के 15 से 18 वर्ष के छात्र- छात्राओं का टीकाकरण किया गया। 200 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ। सेवराई संवाददाता के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड-19 का बूस्टर डोज लगाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर आयोजित कैंप में चिकित्सीय टीम द्वारा चौराहे चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज लगाए गया। डा. रणवीर एवं विनय कुमार यादव द्वारा सेवराई चौकी इंचार्ज अशोक कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, पटेल शिवराज सिंह, कांस्टेबल संजय यादव को बूस्टर डोज लगाया। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed