{"_id":"5c9a6f96bdec22141231f4e7","slug":"61553624982-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा कर जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा कर जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, सेक्टर मजस्ट्रिेट की बैठक हुई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और जिम्मेदारी सौंपी।
उपजिलाधिकारी श्री मौर्य ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों को तेज किया जाए। ईवीएम- वीवीपैट के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर कर मतदाताओं को जागरूक करें। वृद्ध, दिव्यांग, महिला, युवा सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार के महत्व से अवगत कराएं। मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं हों, इसके लिए मतदान केंद्रों का भ्रमण करें और कमियों से अवगत कराएं। कहा कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई होना चाहिए। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम रैंप सभी मतदान केंद्रों पर हो, इसके साथ ही विभिन्न विभागों कोजो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके प्रति सभी तत्पर रहें। मतदान केंद्रों का रूट चार्ट, दीवार लेखन, क्रिटिकल, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकरने के बाद प्रतिवेदन दिए जाने का निर्देश दिया। मोबाइल ऑन रखने, अपने एरिया में प्रतिदिन भ्रमण करने, रूट चाट का निर्माण किए जाने, मतदाताओं को जागरूक करने, अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करवाने का निर्देश दिया। तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा कि चुनाव कार्य में लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।