फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पूरा नहीं हुआ सेतु मरम्मत का कार्य

पूरा नहीं हुआ सेतु मरम्मत का कार्य

Sat, 16 Mar 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पूरा नहीं हुआ सेतु मरम्मत का कार्य
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत का काम शनिवार को भी पूरा नहीं हो सका। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले आठ मार्च को भोर में करीब चार बजे रोलर बेयरिंग खिसकने से स्पैन में दरार पड़ गई। मौका मुआयना के उपरांत जिलाधिकारी ने छोटे-बड़े कामर्शियल वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। इस बीच जिला प्रशासन ने मरीजों के वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा है। चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक अमला मरम्मत कार्य को तेजी से कर रहा है। लेकिन मरम्मत के दौरान दरार और बढ़ने के बाद एक दिन कार्य ठप रहा। अभी भी कार्य की गति काफी धीमी है। जिस तरह से काम चल रहा है, उसे देखने से कहा जा रहा है कि इस माह के अंत तक ही कार्य पूरा हो सकेगा। इंजीनियरों के मुताबिक, क्रैक हुए जगह की माइक्रो कंक्रिट तथा केमिकल्स से उसकी पिचिंग की गई है। इसे पक कर मजबूत होने के बाद ही आगे के मरम्मत का काम होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक समर बहादुर ने बताया कि मरम्मत कार्यों पर नजर रखी जा रही है लेकिन अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed