फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मौसम बदला, बारिश से लौटी ठंड

मौसम बदला, बारिश से लौटी ठंड

Mon, 04 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
मौसम बदला, बारिश से लौटी ठंड
गाजीपुर। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। रविवार की सुबह धूप निकली थी लेकिन दिन में करीब 11 बजे अचानक आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया। करीब साढ़े 11 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर हुई बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। पिछले कई दिनों के भीतर बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज से किसान चिंतित हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम अभी बना हुआ है। कभी भी मौसम का मिजाज बदल जा रहा है। सुबह अच्छी धूप निकली। इसके बाद अचानक काले बादल घिर गए। देखते ही देखते कई क्षेत्रों में बरसात होने लगी। करीब आधा घंटा तक बरसात का क्रम बना रहा। इसके बाद जब मौसम खुला तो ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे एक बार फिर से गलन के साथ ही ठंड में इजाफा हो गया। राहत के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। सड़कों पर पानी लग गया जिससे आवागमन में परेशानी हुई। गलियों में कीचड़ हो जाने से राहगीरों के कपड़े खराब हो गए। कृषि विशेषज्ञ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि असमय हुई इस बारिश से हर प्रकार की फसलों को नुकसान होगा। अब आलू की खोदाई का समय आ गया है जो अब पानी के कारण तीन चार दिन विलंबित हो जाएगी। खेत सूखने तक यह काम रुका रहेगा। कुछ गेहूं की फसलों के लिए यह पानी लाभदायक तो है लेकिन जो बालियां बड़ी हो गई हैं उन खेतों में पौधे गिर जाएंगे तो नुकसान होगा। सरसों, मटर, अरहर, चना आदि को भी इस पानी से कुछ नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed