{"_id":"5c66f5d0bdec2211a00c8376","slug":"61550251472-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरुरी है अब आर पार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरुरी है अब आर पार की लड़ाई
विज्ञापन
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के लेथपोरा में गुरुवार को सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले को लेकर लोगों में गम और जबरदस्त गुस्सा है। शुक्रवार को दिन भर जगह-जगह सभाओं का आयोजन कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि देने का क्रम बना रहा। दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा आयोजित कर वक्ताओं ने सरकार से इस हमले का कड़ा जवाब दिए जाने की मांग की।
शहर के स्टेशन रोड पर विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से मांग किया कि सैनिकों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। अब आर-पार की लड़ाई का वक्त आ गया है। बाद में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अनिल सिंह, संजय यादव, रहीम अंसारी, इमरान अंसारी, अजय राय, जसवंत, अंतू, निखिल, बृजेश राय आदि शामिल थे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल रौजा में श्रद्धांलजि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राकेश पांडेय, दिनकर सिंह, रामप्रताप मौर्या, दीपक कुशवाहा आदि उपस्थित थे। लाल दरवाजा पावर हाउस परिसर में विद्युत कर्मियों द्वारा आयोजित सभा में दो मिनट का मौन रख कर आतंकवादी हमले में जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि जवानों की शहादत की कीमत आतंकियों को अदा करनी पड़ेगी। सैनिक अपनी जान पर खेल कर हम सबकी रक्षा करते हैं। इस श्रद्धाजंलि सभा में विजय शंकर राय, मनीष निषाद आदि कर्मचारी उपस्थित थे। गुरुकुल कोचिंग कैंपस के छात्रों तथा अध्यापकों द्वारा कैंडिल जला कर श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर गुल्लू सिंह यादव, वंशराज यादव, गोरख यादव, छेदीराम, रामनाथ कुशवाहा, सुरभि सिंह आदि उपस्थित थे। जीसी पब्लिक स्कूल में कैंडिल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शिवकुमार मौर्या, अरविंद मौर्य, बबिता, चंद्रकला, कमला यादव, नवनीत कुशवाहा, प्रेमशंकर यादव, शमशेर राम, विमला, रीता चौधरी आदि उपस्थित रहीं। हिंदू युवा वाहिनी ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की है। इस मौक पर दिलीप आर्य, रामकिशोर, विशाल गुप्ता, राजू गुप्ता, विशाल पांडेय, आकाश सिंह, वेदप्रकाश उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी की ओर से समता भवन पर आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने कहा कि इस समय पूरे देश को एकजुट हो जाना चाहिए। मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर निजामुद्दीन खां, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, दिनेश यादव, अच्छेलाल कनौजिया, राहुल सिंह, अशोक कुमार बिंद आदि उपस्थित थे। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल की सभा में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ने की मांग की। कहा कि सरकार को अब कठोर निर्णय ले लेना चाहिए। इस मौके पर राकेश, चैतन्य त्रिपाठी, शुभम तिवारी, राहुल गुप्ता, शुभा राय, साधना, अमित राय, हर्ष सिंह, अश्विनी राय, प्रीतम श्रीवास्तव, बंटी राय, अनुराग राय मौजूद रहे।