फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बारिश: ठंड से ठिठुरी जिंदगी

बारिश: ठंड से ठिठुरी जिंदगी

Fri, 15 Feb 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बारिश: ठंड से ठिठुरी जिंदगी
गाजीपुर। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी बदली छाई रही। इस दौरान करीब एक घंटा तक तेज और धीमी बारिश हुई। बारिश की वजह से ठंड में बेतहाशा वृद्धि हो गई, जिससे आम जन-जीवन ठिठुर गया। काली घटाओं के बीच बर्फीली हवा चलने से गलन के बीच लोग कांपते हुए मौसम के मिजाज की दुहाई देते रहे। सड़कों पर किचकिच की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जनवरी माह की शुरुआत से मौसम में उतार-चढ़ाव कर खेल जारी है। इस दौरान कई बार मौसम खराब हुआ और बारिश हुई। पांच दिनों से अच्छी धूप निकलने से सर्दी का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया था। इसी बीच गुरुवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह और दोपहर में हल्की बारिश होने से सर्दी में इजाफा हो गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग यह कयास लगाते रहे कि शुक्रवार को धूप निकलेगी, लेकिन बदली छाए रहने से लोगों में निराशा व्याप्त हो गई। बदली के बीच बर्फीली हवा चलने से लोग सर्दी की जद में आ गए। इसी बीच दिन में करीब 11 बजे तेज और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश में भीगने से तबीयत खराब न हो, इस आशंका से इससे बचने के लिए मार्गों पर आवागमन कर रहे लोग दुकानों के टिनशेड, घरों के बारजों के नीचे के साथ पेड़ के नीचे खड़ा होकर बारिश बंद होने का इंतजार करने लगे। जबकि जिनके पास छतरी थी, वह इसके सहारे आवागमन करते नजर आए। कई लोग बारिश में भीगते हुए आते-जाते दिखाई दिए। बारिश की वजह से दुकानदारों के न पहुंचने से दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठते हुए मौसम की दुहाई देते रहे। एक घंटा बाद दिन में करीब 12 बजे बारिश बंद हुई। बारिश की वजह से एक बार फिर से सर्दी में और बढ़ोत्तरी हो गई। जरबदस्त गलन और ठंड से हर कोई ठिठुरते हुए कांपने लगा। घनघोर बदली के बीच पूरे दिन बर्फीली हवा लोगों को ठ्िठुरने को विवश करती रही। मार्गों पर किचकिच होने से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर कोई कांपते हुए मौसम की दुहाई देता रहा।
विज्ञापन



मौसम की मार से गृहिणियां परेशान
गाजीपुर। खराब मौसम ने एक तरफ जहां ठंड में इजाफा कर दिया है, वहीं गृहिणियों की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है। खास कर जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और थोड़ी-थोड़ी देर पर कपड़े गीले कर रहे हैं, उन्हें अधिक दिक्कत हो रही है। धूप नहीं निकलने की वजह से कपड़ा नहीं सूख पा रहा है। वह रूम हीटर या अलाव पर कपड़ा सुखाने को विवश हो रही हैं। खराब मौसम की वजह से उन्हें घर का अन्य कामकाज निपटाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल-जमाव और कीचड़ से हुई परेशानी
गाजीपुर। एक घंटा तक हुई तेज और धीमी बारिश की वजह से नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जल-जमाव और कीचड़ होने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे खराब हालत जर्जर सड़कों की रही। नगर के सुजावलपुर, महाजनटोली, मालगोदाम, रौजा, जलनिगम आदि मार्गों के कीचड़-पानी से सनने से आने-जाने वालों की खूब फजीहत हुई। सबसे खराब हालत मिश्रबाजार से रजदेपुर जाने वाले मार्ग की रही। इस मार्ग का आधा-अधूरा निर्माण किया गया है। कच्चा मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया था। मकान के दरवाजा के सामने ही कीचड़-पानी लगने से लोगों को घरों में आने-जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। परेशान लोग सड़क के आधा-अधूरा निर्माण के लिए नगर पालिका को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed