फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कोहरे के कारण आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त

कोहरे के कारण आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त

Thu, 10 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त
गाजीपुर। सर्द हवा के साथ गलन बढ़ने से जनजीवन बेहाल हो गया है। गलन धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। आलम यह है कि सुबह और शाम सड़क पर सन्नाटा पसरा रह रहा है। बाजार से चहल-पहल पूरी तरह गायब रह रही है। ठंड के कारण पिछले एक हफ्ते से बच्चे ठिठुर कर किसी तरह स्कूल जा रहे हैं। कभी-कभार सर्द हवा के बीच कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण गुरुवार को पीडीडीयू-दानापुर रेल खंड पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं। साथ ही सड़क यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मौसम में निरंतर परिवर्तन तथा सर्द हवा के चलते दिनों-दिन तापमान गिरता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम सात डिग्री रहा। ठंड के साथ गलन बढ़ने से लोग सुबह और शाम घरों में दुबके रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्य की किरणें धरती पर पड़ीं, तो लोग घरों से बाहर निकले और बाजार तथा सड़क पर भी चहल-पहल दिखाई देने लगी। गुरुवार को भोर में हल्का कोहरा छाया रहा। जिससे रेल तथा सड़क यातायात प्रभावित रहा। ठंड बढ़ने से फुटपाथ दुकानदारों से लेकर किसानों तक का जीना हराम हो गया। कारोबार और खेती भी प्रभावित हो रही है। भीषण ठंड के बाद भी ग्रामीण इलाके और तहसील मुख्यालयों पर अभी तक अलावा नहीं जलाए गए हैं। गुरबत में जीने वाले लोग किसी तरह दिन काट रहे हैं। दिलदारनगर संवाददाता के मुताबिक कोहरे को देखते हुए आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को निरस्त कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निरस्त ट्रेनों में अप में तूफान एक्सप्रेस, पटना काशी, जनशताब्दी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, डाउन में काशी पटना, जनशताब्दी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस तथा अमृतसर मेल निरस्त रही। कोहरे से अप एवं डाउन में आने और जाने वाली मेल एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चल रही है। जिसमें अप विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, डाउन में मगध एक्सप्रेस तीन घंटे, ब्रम्हपुत्र मेल दो घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे तथा कुर्ला पटना एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed