{"_id":"5be086f4bdec2269a12fca51","slug":"61541441268-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग गई पटाखे की दुकानें, बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग गई पटाखे की दुकानें, बिक्री शुरू
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लंका मैदान में सोमवार को पटाखे की दुकानें सजा दी गई हैं। पिछले साल कुल 38 दुकानें लगी थीं। जबकि इस साल 46 दुकानें लगाई गई हैं। दुकान सजते ही खरीददारी के लिए ग्राहकों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। सुबह में कम, लेकिन शाम को बच्चों की भीड़ पटाखा खरीदने के लिए मैदान में पहुंच गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में लगी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, बालू के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था की गई है। जिससे आग की घटना होने पर काबू पाया जा सके।
सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे की दुकान में आग लगने पर कोई बड़ी दुर्घटना न हो, इसके लिए मद्देनजर पहले राजकीय सिटी इंटर कालेज के मैदान और दो वर्ष से लंका मैदान में दीपावली पर्व पर पटाखा की दुकानें लगाई जा रही है। पिछले वर्ष यहां पर 38 दुकानें लगी थी, जबकि इस साल कुल 46 दुकानें लगाई गई हैं। इन दुकानों पर राकेट, छोटे-बड़े बम, छोटी-बड़ी चटाई, अनार, चर्खी, विभिन्न साइजों के बंदूक, विभिन्न वेरायटियों की फुलझड़ी आ दि पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। दुकानें लगते ही इसकी बिक्री का क्रम भी शुरू हो गया है। हालांकि आज खरीददारों की ज्यादा भीड़ नहीं रही। खासकर सुबह से लेकर रात तक बच्चों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दुकानदारों ने बताया कि पर्व के एक दिन पूर्व और पर्व के दिन ग्राहकों का अधिक दबाव रहेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अबू फखर, नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची और नगर मंत्री आकाशदीप ने बताया कि सभी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है। जिससेे आग की घटना होने पर उस पर आसानी से काबू पाया जा सके।