{"_id":"5b7709f242c7924633076765","slug":"61534527986-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदारवादी नेता थे भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदारवादी नेता थे भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
भाकपा की पार्टी कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह एक उदारवादी नेता थे। इस अवसर पर जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, रामअवध, जनार्दन राम, रामलाल, डा.रामबदन सिंह आदि उपस्थित थे। समता भवन पर आयोजित सपा की शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि देश ने एक जन नेता खो दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू सिंह यादव, सुदर्शन यादव, रामधारीयादव, शिवशंकर यादव, रामाशीष यादव, अभिनव सिंह आदि उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी की पीरनगर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अरविंद मिश्रा, अजय सिंह आदि उपस्थित थे। समाजवादी शिक्षक सभा की श्रद्धाजंलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व विराट था। इस अवसर पर शिवशंकर यादव, अशोक कुमार पांडेय, रेवती रमणयादव, अरुण श्रीवास्तव,शम्स तबरेज खां, जावेद अंसारी आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की शोकसभा में आलोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर गुलाब राय,अनिल उपाध्याय, अशोक श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, सूर्यवीर सिंह, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासंघ की शोकसभा में जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र पांडेय, जिला मंत्री विनीत सिंह, अंजनी, शिवानंद, सिद्धार्थ, मनोज मौर्य, मनोज, संजय, सोनू, विवेक, सुरेश आदि उपस्थित थे। पीजी कॉलेज के छात्रों की ओर से आयोजित शोकसभा में दीपक उपाध्याय, अभिषेक सिंह, प्रमोद कुशवाहा, बृजेश सिंह, काशीनाथ यादव, विशाल सिंह आदि उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शोकसभा जिला मंत्री राणाप्रताप सिंह के आवास पर हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह, विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, राणाप्रताप सिंह, डा. रणविजय सिंह, तुंगनाथ पांडेय, सौरभ पांडेय आदि उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र के चेयरमैन राजेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा की गई। इस अवसर पर सामाजिक, आर्थिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदानों को याद किया गया। वेलफेयर क्लब की पीरनगर कार्यालय पर हुई शोक सभा में क्लब अध्यक्ष डा.शरद कुमार वर्मा, पवन पांडेय, सचिव धर्मेद्र कुमार, कोषाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद, अविनाश आनंद आदि उपस्थित थे।