फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ांगों को लेकर छात्रों ने शुरु किया धरना

ांगों को लेकर छात्रों ने शुरु किया धरना

Wed, 18 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ांगों को लेकर छात्रों ने शुरु किया धरना
गाजीपुर। पांच सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेता अभिनंदन केशरी के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार से स्थानीय पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना में पुस्तकालय मंत्री प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि कॉलेज के लैब में उपकरण दशकों पुराने हैं, जो टूट-फूट गए हैं और प्रयोग के लायक नहीं। इससे छात्रों को प्रयोगशाला में दिक्कतों का सामना पड़ता है। पुस्तकालय में वर्षों पुरानी किताबें हैं, जो उपयोग के लायक नहीं, उन्हें बदला जाए। छात्र नेता गर्वजीत सिंह ने कहा कॉलेज में विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए अपनी कक्षा छोड़ कर फीस काउंटर पर लंबी लाइन लगानी पड़ती है, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक तनाव के साथ-साथ समय का नुकसान होता है। यदि देश के प्रधानमंत्री डिजिटलिकरण को बढ़वा देने की बात कर रहे हैं तो कॉलेज प्रशासन भी ऑनलाइन शुल्क प्रतिपूर्ति की शुरुआत कर प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया में अपना सहयोग दे। पूर्व कला संकाय प्रतिनिधि राहुल मौर्य ने कहा कि कॉलेज में विभिन्न संकायों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति हो ताकि कॉलेज में कक्षाएं सुचारु रूप से चल सके। छात्र नेता अमित शर्मा ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सरकारी या गैर सरकारी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हो, जिससे कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो और कॉलेज में पढ़ाई का दौरान शांति का माहौल बना रहे। छात्र नेता अभिनंदन केसरी ने कहा कि छात्र हित एवं कॉलेज हित में हमारी पांच सूत्री मांग को पूरा करना आवश्यक है। मांगे ना माने जाने तक यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अमित राय, विक्रांत मौर्य, शशांक तिवारी, धर्मेन्द्र दुबे, नीरज पांडेय, करन कुमार, अमरेंद्र सिंह, छात्रनेता दीपक उपाध्याय, जितेंद्र यादव, छात्रनेता अजय यादव, राहुल जरगो, अनूप कुमार यादव, छात्रनेता ऋषभ राय, छात्रनेता कारशीनाथ यादव, अनूप कुमार यादव, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed