फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दबंगों ने मारपीट कर लूट ली बंदूक

दबंगों ने मारपीट कर लूट ली बंदूक

Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने मारपीट कर लूट ली बंदूक
गाजीपुर, जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ कानूनगो मुहल्ला निवासी महिला सभासद के घर पहुंचे कुछ दबंग युवकों ने शुक्रवार की शाम गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते युवकों ने घर में घुसकर उनके परिवार के चार सदस्यों को मारपीट कर घायल दिया और लाइसेंसी बंदूक लूट कर फरार हो गए। जबकि मारपीट कर रहा एक युवक भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कोतवाली लाया और इलाज के लिए पीएचसी भेज दिया। उधर चिकित्सकों ने दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभासद के पति की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सभासद रेशमा परवीन के पति जाहिद ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि शाम को पुत्र तलहा (12) घर के बाहर खड़ी बाइक के पास खड़ा था। मुहल्ले के कुछ युवक तेज रफ्तार से बाइक लेकर निकले। बाइक के पास खड़े सभासद पुत्र को चोट लग गई। इस पर बालक रोता हुआ घटना की जानकारी दी। अभी वह घर से बाहर निकल ही रहे थे कि बाइक सवार युवक अपने साथियों के साथ वहां धमक पड़े और गाली-गलौज करना शुरू कर दी। इसके बाद युवक सभासद के घर में घुस गए और जाहिद सिद्दीकी (42) शमशीर सिद्दीकी (32) आयाज अहमद (8) को मारने-पीटने लगे। तब-तक मुहल्ले के अन्य लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। यह देख युवक लाइसेंसी बंदूक लूटकर वहां से फरार हो गए। मारपीट कर रहे जाहिद कुरैशी (28) भी घायल हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने सभासद के पति जाहिद और शमशीर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद छोड़ दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर के सभासद पीएचसी पहुंच गए और घायल सभासद के पति और अन्य सदस्यों का हाल जाना। इस संबंध में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि सभासद के पति जाहिद सिद्दीकी की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाइसेंसी बंदूक क्षतिग्रस्त हालत में बरामद कर ली गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। जल्द नामजद आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed