फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईस्कूल की साठ और इंटर की तीस फीसदी कापियां पहुंची

हाईस्कूल की साठ और इंटर की तीस फीसदी कापियां पहुंची

Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की साठ और इंटर की तीस फीसदी कापियां पहुंची
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जिले में छह फरवरी से शुरू हो रही हैै। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आना शुरू हो गया है। अब तक हाईस्कूल की साठ फीसदी तथा इंटर की तीस प्रतिशत सहित छह लाख कापियां आ चुकी हैं। इंटर विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए बेसिक विभाग से शिक्षकों की सूची डीआईओएस की तरफ से मांगी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में शिक्षा विभाग जी जान से जुटा है। नकल विहीन परीक्षा कराने और पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए सभी सर्तकताओं का ध्यान रखा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्र बने कालेज के संबंधित प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की बैठक कर इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में हाईस्कूल में एक लाख 34 हजार 530 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख एक हजार 547 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए इस बार कुल 278 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। मजे की बात यह है कि सीसीटीवी कैमरा लगाने के सख्त निर्देश के बाद भी महज 70 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरे अभी तक लग पाए हैं।
विज्ञापन

उधर, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कापियों का आना शुरू हो गया है। अब तक हाईस्कूल की परीक्षा के लिए तीन लाख तीन हजार कापियां आ चुकी है। जबकि इंटर के लिए दो लाख 97 हजार कापियां विभाग को प्राप्त हो चुकी है। कापियों का संकलन राजकीय सिटी इंटर कालेज में किया जा रहा है। विभाग की ओर से कापियों का वितरण 20 जनवरी से किए जाने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड परीक्षा के लिए माह के तीसरे सप्ताह में प्रश्नपत्र पहुंचेंगे। बोर्ड की तरफ से 25 तक सभी जिलों को प्रश्नपत्र पहुंच जाएंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कक्ष निरीक्षकों को तैनात करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed