{"_id":"59c3fab84f1c1b8b688b5d93","slug":"61506015928-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में गुरुवार को धरना दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि विभाग हमारी मांगों की अनदेखी कर रहा है। मांगे पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में विद्युत कर्मचारियों के वेतन कटौती से सीपीएफ के नाम पर लगातार 56 महीने से कटौती जा रही है। लेकिन अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी आज तक कटौती का कोई ब्यौरा कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराया गया। आएदिन विद्युत उपकेंद्रों पर दुर्घटना हो रहा है। संगठन पूर्व की वार्ता में मांग कर चुका है कि उपकेंद्रों पर शट डाउन लेने वाले निविदा कर्मचारियों की सूची एवं पहचान पत्र निर्गत किया जाए। निविदा कर्मचारियों के खाते में उनका पैसा आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफार्मर किया जाए, जिससे संविदा कर्मियों का शोषण बंद हो सके। लेकिन अधिकारी कमीशनखोरी के चक्कर में आज तक इस समस्या का निराकरण नहीं कराए। संगठन मंत्री संतोष कश्यप ने कहा कि प्रत्येक उपकेंद्रों पर सफाई कर्मी के मद में 1500 रुपया पूरे जिले में आता है। लेकिन अधिकारियों से बार-बार कहने के बाद भी आज तक किसी भी सब स्टेशन पर सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं की गई। ऐसा न कर हर माह लाखों का घोटाला किया जा रहा है। इस मौके पर जिलामंत्री रामबचन राम ने कहा कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पूरे जनपद में राजस्व वसूली से लेकर विद्युत आपूर्ति तक का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर तारकेश्वर यादव, योगेश प्रजापति, विनय कुमार गौतम, प्रभंश कुशवाहा, अखिलेश गौतम, रामविलास, मुन्ना, विरेंद्र पासवान,सुनील कुशवाह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता राजकुमार तथा संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया।