{"_id":"598b57814f1c1bad518b464e","slug":"61502304129-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने देश बचाओ, देश बनाओ के रूप में मनाया क्रांति दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने देश बचाओ, देश बनाओ के रूप में मनाया क्रांति दिवस
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर बुधवार को क्रांति दिवस देश बचाओ, देश बनाओ दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की आजादी, लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
सरजू पांडेय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने कहा कि आज जरूरत है सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें इस देश के लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करे। जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों को कोसा। सैदपुर के विधायक सुभाष पासी ने कहा कि आज सदन में विरोधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। उनकी आवाज दबाई जा रही है। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा लगातार अपनी नापाक हरकतों से इस देश के लोकतंत्र का चीरहरण कर रहा है। विधान परिषद सदस्य विजय यादव ने कहा कि योगी सरकार बदले की भावना से प्रदेश में काम कर रही है। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, बच्चा यादव, पूर्व विधायक विजय यादव, डा. राजकुमार गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर यादव, वरिष्ठ नेता एसपी पांडेय, डा. सानंद सिंह, जैकिशन साहू, मन्नू सिंह, हैदर अली टाईगर, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गुलाम कादिर राईनी, अभिषेक यादव, परशुराम यादव, राजेश यादव, तहसीन अहमद, राकेश यादव, सुखपाल यादव, विकास यादव, अरविंद यादव, सच्चेलाल यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष असलम खां, छोटेलाल यादव, राजेंद्र यादव, अमला यादव, जयहिंद यादव, रमाशंकर यादव, रामधारी यादव, राहुल सिंह, सीमा यादव, आबदा खानम, संगीता यादव, परशुराम बिंद, हरेंद्र विश्वकर्मा, अमित सिंह, चंद्रिका यादव, दिनेश यादव, विजय यादव, सुशील जायसवाल आदि उपस्थित थे। जनसभा से पहले मशहूर कलाकार विजय यादव के साथ अशोक यादव, रजनीकांत यादव, भगवान यादव, दयाशंकर यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत किया संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने दिया।