{"_id":"596ba8ea4f1c1b362c8b45f5","slug":"61500227818-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्रों को अंग्रेजी बोलने के लिए बनाया जाएगा दक्ष (अमर उजाला एक्सक्लूसिव)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्रों को अंग्रेजी बोलने के लिए बनाया जाएगा दक्ष (अमर उजाला एक्सक्लूसिव)
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्रदेश के राजकीय हाईस्कूल और इंटर कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब वह अंग्रेजी भाषा में बातचीत कर सकेंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत चलाए जाने वाले उन्नति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों में यह कौशल विकसित करने का प्रयास विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रदेश के कुल 400 विद्यालयों के साथ ही जिले के तीन राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया हैै। प्रदेश स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार करने की घोषणा भी कर दी गई है।
उन्नति नाम से चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में राज्य परियोजना निदेशक का पत्र सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्राप्त हो चुका है। परियोजना से प्राप्त पत्र में इस बात का उल्लेख है कि राजकीय हाईस्कूल और इंटर कालेज के कक्षा नौ में पढ़ने वाले उन छात्रों को चिह्नित किया जाना है जो अंग्रेजी भाषा में अपनी बात कह नहीं सकते। जिन छात्र-छात्राओं में बोलचाल का कौशल विकसित नहीं है, उनमें इसका विकास किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए जिला स्तर पर चयनित विद्यालय के प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण 25 जुलाई को लखनऊ में कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस योजना के लिए जिले के तीन राजकीय इंटर कॉलेजों का चयन किया गया है। इसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर और राजकीय इंटर कालेज मुहम्मदाबाद शामिल है। इन विद्यालयों में यह कार्यक्रम तीन माह के लिए चलाया जाएगा। इस प्रशिक्षण को चलाने के लिए कक्षा नौ के चिह्नित छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के लिए निर्धारित समय सारिणी से हटकर 45 मिनट का एक अतिरिक्त घंटा बनाया जाएगा। इस घंटे के माध्यम से अंग्रेजी की पढ़ाई पूरी की जाएगी। जिन कालेजों में कंप्यूटर और कंप्यूटर कक्ष की सुविधा उपलब्ध है, वहां यह प्रशिक्षण चलेगा। इस प्रशिक्षण के लिए आईएल एंड एफएस एजुकेशन तथा टाइम्स सेंटर फार लर्निंग लिमिटेड की ओर से प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि निर्देश के मुताबिक चयनित विद्यालयों और चिह्नित छात्र-छात्राओं की संख्या शीघ्र परियोजना कार्यालय को भेजा जा रहा है।