फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जलनिकासी को लेकर मचती है हायतौबा

जलनिकासी को लेकर मचती है हायतौबा

Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जलनिकासी को लेकर मचती है हायतौबा
औड़िहार (गाजीपुर)। पैंतीस हजार की आबादी वाले नगर पंचायत सैदपुर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगर पंचायत के आधा दर्जन मुहल्ले के लोग बारिश के दिनों में नारकीय जीवन जीने को विवश होते हैं। इन मुहल्लों में जलनिकासी को लेकर प्राय: हर वर्ष हायतौबा मचती है। अच्छी बारिश होने पर मुहल्ले में जल-जमाव, कीचड़ एवं गंदगी के साथ गड्ढों और नालों का पानी घरों में घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

नगर का पटेल नगर बारिश के दिनों में इस कदर प्रभावित होता है कि यहां जगह-जगह जलभराव का भय होने लगता है। इस वार्ड की चौहान बस्ती आदि कई बस्तियों का अधिकांश भाग झील के रुप में तब्दील हो जाता है। जलभराव के चलते चार महीने इस बस्ती का एक दूसरे से संपर्क भी भंग हो जाता है। घरों में पानी भरने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन जेनरेटर चलाकर पंप के माध्यम से पानी निकालने का कार्य करता है। अतिवृष्टि के चलते जलभराव से प्रभावित होने वाले अन्य मुहल्ले आजाद नगर की घोवही बस्ती, कहारटोली शामिल है। आश्चर्य तो यह है कि नगर पंचायत सैदपुर में 16वें राज्य वित्त आयोग के तहत करोड़ों रुपये की धनराशि सीवर निर्माण और जलनिकासी के लिए प्रदत्त किए गए लेकिन यहां जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हो सकी। नगर पंचायत क्षेत्र में जहां भी सीवर निर्माण और जलनिकासी की नालियां बनाई गई हैं उसका समुचित क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। पटेल नगर के रामजी, दलसिंगार एवं आजाद नगर के अवनीश चौबे, हेमंत पांडेय एवं हमीद नगर के भूपेंद्र सिंह, अशफाक आदि ने बताया कि विभिन्न वार्डों में लाखों रुपये लगाकर जलनिकास की सीवर नाली बनाई गई लेकिन अधिकारियों की देखरेख के अभाव में बनाई गई नाली जलनिकास की सतह से काफी ऊपर और बेतरतीब ढ़ंग से बनी है। इससे एक बूंद भी पानी नहीं निकल पाता है। यहां बनाई गई नालियां शो-पीस बन कर जनता के लिए निरर्थक साबित हुई है। इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र ने बताया कि जलनिकासी की समस्या मेरे सज्ञान में अवश्य है। अभी कुछ दिन पूर्व यहां कार्यभार ग्रहण किया है। आवश्यकता के अनुरूप कारगर कदम उठाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed