फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   600 transformers are kept in the open, there is a danger of accident due to rain.

Ghazipur News: खुले में रखे हैं 600 ट्रांसफाॅर्मर, बारिश से हादसे का खतरा

Sun, 02 Nov 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
600 transformers are kept in the open, there is a danger of accident due to rain.
शहर के लंका तिराहे के पास खुले में लगे ट्रांसफार्मर के पास ई-रिक्शा में बैठते लोग। संवाद
गाजीपुर। लोगों की सुरक्षा के प्रति बिजली निगम लापरवाह बना है। विद्युत वितरण नगर खंड में जाली विहीन 600 ट्रांसफाॅर्मर हादसे को दावत दे रहे हैं। इसमें नगर में 100 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर ऐसे है, जो खुले में है, शेष ग्रामीण इलाकों में है। ऐसे में लोगों की जान पर खतरा मंडराता रहता है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड नगर क्षेत्र में कुल 1.15 लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों तक बिजली आपूर्ति करने को लेकर विभिन्न क्षमता के छह हजार ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। वहीं नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में व्यस्त व महत्वपूर्ण जगहों पर खुले में भी ट्रांसफाॅर्मर मौजूद हैं। इधर कई दिनों से लगातार हो रही बारिश होने के बाद सीलन हो गया है। ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद बिजली निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। नगर के लंका, आमघाट, स्टेशन रोड, महुआबाग, लकड़ी का टाल, सैनिक चौराहा आदि स्थानों पर खुले में ट्रांसफाॅर्मर हैॅ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed