फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   600 people violated traffic rules in one day

Ghazipur News: एक दिन में 600 लोगों ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन

Sun, 03 Nov 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
600 people violated traffic rules in one day
गाजीपुर। जनपद में यातायात माह चलाया जा रहा है। शनिवार को शहर में यातायात पुलिस ने 600 से अधिक लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा। इनमें 350 बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए थे तो 15 मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहे थे। सभी का यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान कर दिया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने लंका तिराहे पर भाजपा के झंडा लगे एक स्कार्पियों को रोका, जिसमें बिहार निवासी एक भाजपा नेता बैठे थे। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगी होने के कारण पुलिस ने उसे उतरवा दिया। इसी तरह दो अन्य गाड़ियों पर भी लगी काली फिल्म को उतराया। यातायात प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन सवारी बैठाकर बाइक से जा रहे 70 से अधिक लोगों का भी चालान किया गया। पूरे दिन में 600 लोगों का चालान किया गया। इसके पहले डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. ईरज राजा ने शनिवार को एसपी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर व फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया। रैली नगर के अफीम फैक्ट्री, मिश्रबाजार, महुआबाग, विशेश्वरगंज, लंका, सांसद तिराहा, सिंचाई विभाग, विकास भवन, पीजी कॉलेज होते हुए पुलिस लाइन पहुंची। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकार यातायात /नगर सुधाकर पांडेय, कोतवाली प्रभारी दीनानाथ पांडेय, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed