फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   60 feet Dashanan burst into flames

Ghazipur News: धू-धू कर जल उठा 60 फीट का दशानन

Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
60 feet Dashanan burst into flames
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विजय दशमी मंगलवार को धूमधाम से मनी। शहर के लंका मैदान में असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही जय श्रीराम का जयकारा लगा। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। कई जगहों पर मेला भी आयोजित हुआ। सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


लंका मैदान में 60 फीट का विशालकाय दशानन का पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। निर्धारित समय पर गाजे-बाजे के साथ भगवान राम लक्ष्मण के साथ रावण के पुतले के पास पहुंचे। शाम सात बजे राम और रावण का युद्ध प्रारंभ हुआ। काफी देर तक चले युद्ध के बाद भगवान राम ने रावण का वध कर दिया। वध होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। इसके बाद भगवान राम के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं एसपी ओमवीर सिंह ने आठ बजे रावण के पुतले को आग के हवाले किया। आग लगते ही श्रद्धालु भगवान श्रीराम का जयघोष करने लगे। पूरा माहौल राममय हो गया। पुतला दहन के बाद लोग अपने घरों को रवाना हुए। इस दौरान एडीएम एके सिंह, एएसपी नगर ज्ञानेंद्र, सीओ गौरव कुमार, सदर एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों के साथ कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, लव कुमार त्रिवेदी, वीरेश राम वर्मा उपस्थित थे।मुहम्मदाबाद: महादेवा स्थित शिव मंदिर के मैदान में लक्ष्मण, मेघनाथ एवं राम रावण युद्ध हुआ। रावण वध के बाद राम चबूतरा के पास बने रावण के पुतले में आग लगते ही जमकर आतिशबाजी हुई। इस मौके पर एएसपी ग्रामीण बलवंत, एसडीएम आशुतोष कुमार, सीओ हितेंद्र कृष्ण आदि उपस्थित थे। स्वागत रवि प्रकाश पाण्डेय और ओमप्रकाश गिरी ने आभार जताया। बारा : रामलीला मैदान में श्रीराम और रावण का युद्ध देखने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रावण दहन के बाद प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

0000






इनसेट

भगवान राम ने उतारी मां दुर्गा की आरती

गाजीपुर। शाम छह बजे के बाद लंका मैदान में दुर्गा प्रतिमाओं के जुलूस पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। ट्रक, ट्रैक्टर पर रखी मूर्तियां लंका मैदान में उस स्थान पर पहुंची जहां भगवान राम, लक्ष्मण सिंहासन पर बैठे हुए थे। मूर्तियों के पहुंचने के बाद भगवान राम ने मां दुर्गा का पूजन-अर्चन करने के बाद उनकी आरती की। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुई। जो मूर्तियां देर से निकली थी, वह लंका मैदान न जाकर सीधे विसर्जन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000






इनसेट

मेले में चटपटे व्यंजनों का चखा स्वाद

गाजीपुर। दशहरा के मौके पर लंका मैदान में लगे मेले में दर्जनों की संख्या में दुकानें लगाई गई थी। चाट, पानी पूरी, चाउमीन, बर्गर, क्रीमरोल, केक, भेलपुरी, पकौड़ी के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन के सामानों संग खिलौने की दुकानें भी लगी थी। एक तरफ जहां महिलाओं ने चटपटे व्यंजनों का आनंद उठाया और सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीदारी की, वहीं खिलौनों की दुकानों पर नन्हे-मुन्नों की भीड़ लगी रही। अपने मन-पसंद खिलौने खरीदने के लिए बच्चे अभिभावकों से जिद करते रहे। महंगाई की परवाह किए बगैर अभिभावकों ने बच्चों की मांग को पूरा किया।

0000



इनसेट

मेला समाप्त होने के बाद भी आवागमन में बना रहा अवरोध

गाजीपुर। मेले को लेकर लोगों में इस कदर उत्साह था कि शाम चार बजे से सड़कों पर लोगों का हुजूम दिखाई देने लगा था। शहर की कोई ऐसी सड़क और गली नहीं बची थी, जिस पर लोगों की भीड़ नहीं दिखाई दे रही थी। भीड़ के कारण बड़े वाहनों को दूसरे मार्गों से गुजारा गया। भीड़ का अंदाजा इस तरह से लगाया जा सकता था कि मेला खत्म होने के काफी देर बाद भी भीड़ की स्थिति बनी रही। लंका मैदान से लंका बस स्टैंड तक की दूरी तक आने में लोगों को काफी समय लग गया। भीड़ के दबाव के कारण लोग वाहनों की तलाश करते रहे। अधिकांश लोगों को साधन न मिलने के कारण पैदल ही घर के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed