फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   58 districts will be milling of paddy

58 मिलों में होगी धान की कुटाई

Tue, 18 Oct 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
जिले में पहली नवंबर से होने वाली धान की खरीद की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। धान की कुटाई के लिए 58 मिलों को संबद्ध किया गया है, वहीं इसकी खरीद के लिए 23 अतिरिक्त क्रय केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा गया है।  
विज्ञापन



जिले में धान की खरीद के लिए शासन की तरफ से पिछले दिनों खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया था। इस वर्ष जिले में एक लाख 90 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए 39 क्रय केन्द्रों को पहले स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। हाल ही में एफसीआई की तरफ से नामित एनसीएमएल ने 21 एवं एफसीआई ने 2 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा है।  
विज्ञापन



इन क्रय केंद्रों को जल्द ही स्वीकृति मिल जाने की संभावना है। आगामी धान की खरीद करने के बाद उसकी कुटाई के लिए 58 मिलों को संबद्ध कर दिया गया है। ये मिलें धान की कुटाई के बाद एफसीआई में चावल गिराएंगी। पहली नवंबर से होने वाली खरीद के लिए 1470 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। खरीद की अवधि 28 फरवरी तक निर्धारित है। इस बार ई-उपार्जन के माध्यम से धान खरीद करने पर जोर है। इसके लिए केंद्र  प्रभारियों को लैपटॉप एवं प्रिंटर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें इसके लिए  प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। पिछले वर्ष एक लाख 34 हजार 500 एमटी के सापेक्ष 138617.085 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed